भोपाल: राज्य की शिवराज सरकार मध्यप्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने की तैयारी में है, जिसके बाद कुल डीए 34% से बढ़कर 38% हो जाएगा।इसके साथ ही एरियर का भी भुगतान होगा। वही दूसरी तरफ 3 लाख कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा भी दिया जाएगा।इसके लिए जल्द कैबिनेट में प्रस्ताव आएगा।माना जा रहा है कि अगली कैबिनेट बैठक में यह प्रस्ताव आएगा और 38 फीसदी डीए पर मुहर लगेगी।बढ़े हुए डीए का लाभ अक्टूबर की सैलरी में यानि नवंबर में मिलेगा। इसमें कर्मचारियों को हर महीने 620 रुपए और अफसरों को 8558 रुपए तक का फायदा होगा। साथ ही 3 महीने के एरियर की कर्मचारियों की न्यूनतम राशि 1860 रुपए और अधिकतम अफसरों की 34232 रुपए उनके  (जनरल प्रोविडेंट फंड) अकाउंट में डाली जा सकती है।

महंगाई भत्ते और एरियर के साथ 3 लाख कर्मचारियों के प्रमोशन का भी रास्ता साफ हो गया है।खबर है कि सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय और विधि विभाग मंत्रालय के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मध्य प्रदेश पदोन्नति नियम 2022 का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है।

ये रहेंगे नियम

इसके तहत यदि आरक्षित वर्ग का अधिकारी और कर्मचारी नहीं मिला तो आरक्षण शून्य घोषित कर दिया जाएगा। आरक्षित कर्मचारियों के लिए किसी भी पद को अधिकतम 3 वर्ष तक खाली रखा जाएगा।प्रतिवर्ष एक जनवरी की स्थिति में आरक्षित वर्ग के प्रतिनिधित्व की स्थिति का आकलन होगा। इसके आधार पर तय होगा कि अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों को कितने प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। प्रतिवर्ष विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक होगी। इसमें रिक्तियों के आधार पर चयन सूची तैयार होगी। 5 वर्ष के गोपनीय प्रतिवेदनों के समग्र मूल्यांकन के आधार पर अंक निर्धारित होंगे। प्रथम श्रेणी के पद पर पदोन्नति के लिए न्यूनतम 15 अंक ,द्वितीय श्रेणी के पदों के लिए 14 अंक और