सर्वे कांग्रेस का, शिवराज बने पहली पसंद

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इन तैयारियों के तहत कांग्रेस ने अपने अधिकृत सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक ऑनलाइन सर्वे कराया। जिसमें लोगों से मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पसंद बताने को कहा। मजेदार बात यह रही कि कांग्रेस के इस सर्वे में मुख्यमंत्री के रूप में मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ही लोगों की पसंद बने। इस सर्वे में 69 फीसदी लोगों ने शिवराज को मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया है।

मध्यप्रदेश में 18 माह ही सरकार में रहने वाली कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में आने के लिए 2023 के विधानसभा चुनाव में रणनीति के तहत मैदान में उतरना चाहती है। इसके चलते कांग्रेस लगातार सर्वे करा रही है। हाल ही में कांग्रेस ने एक सर्वे कराया था। कांग्रेस ने अपने अधिकृत सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह आनलाइन सर्वे कराया था। इस सर्वे में कांग्रेस ने भाजपा शासित राज्यों में मुख्यमंत्री के रूप में पसंद लोगों के नाम जानने चाहे थे। लोगों ने भी सर्वे में खासा उत्साह दिखाया और हिस्सा भी लिया। मगर सर्वे कांग्रेस के लिए ही भारी पड़ा।  इस सर्वे में कांग्रेस ने आम जनता से पूछा था कि, आप किसको मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं । इस सर्वे में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह का नाम भी शामिल था । ऑनलाइन कराए गए सर्वे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को 30.7 फीसदी लोगों ने वोट किया है । सर्वे में 70 फीसदी लोग मुख्यमंत्री शिवराज के साथ हैं। कांग्रेस के इस सर्वे में जब मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज पसंद बने तो कांग्रेसी ही चिंतित हो गए। कांग्रेसियों के लिए यह सर्वे मुसीबत बनता नजर आ रहा है। भाजपा ने इसे लेकर कांग्रेस को घेरा भी।

69 फीसदी चाहते हैं शिवराज ही बने मुख्यमंत्री

कांग्रेस द्वारा कराए गए इस सर्वे में 8952 लोगों ने वोट दिए थे। इन्होंने शिवराज सिंह को ही मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पसंद बताया है। शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर वोट करने वालों में से 69 प्रतिशतों ने माना कि वे फिर से मुख्यमंत्री बन सकते हैं। शिवराज सिंह चौहान को इस सर्वे में महज 31 प्रतिशत लोग ही यह मानते हैं कि वे फिर से मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है। लोगों ने शिवराज को अपनी पसंद के लिए उनकी कार्यशैली को चुना है। कोरोना काल में मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज द्वारा किए गए कार्यों के तहत वे लोगों की पहली पसंद भी बने हैं।

कोई भी सर्वे करा लें शिवराज ही रहेंगे नंबर वन

कांग्रेस के सर्वे पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, कोई भी सर्वे करवा लें कांग्रेस, नंबर-वन शिवराज सिंह ही होंगे । मिश्रा ने कहा कि, कांग्रेस सर्वे खुद करवाएं या किसी अन्य एजेंसी से करवा लें, नंबर वन सिर्फ शिवराज सिंह ही रहेंगे।

लोगों ने कांग्रेस किया ट्रोल

कांग्रेस के इस सर्वे में शिवराज सिंह चौहान के अलावा योगी आदित्यनाथ, मनोहर लाल खट्टर और देवेंद्र फडणवीस में से किसे आप फिर कभी मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहते हैं। इस सर्वे का रिजल्ट कांग्रेस ने अब ट्विटर पर शेयर किया। इसके बाद फिर से लोगों ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस सर्वे में कुछ लोगों ने लिखा कि इसमें कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों के नाम क्यों नहीं लिखे गए।

कांग्रेस करवाती रहती है इस तरह के सर्वे

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा सर्वे समय समय पर कराए जाते हैं, मगर यह पहला सर्वे था, जब कांग्रेस ने लोगों से अपनी पसंद का मुख्यमंत्री बताने को कहा था। इसका जब लोगों ने जवाब दिया तो कांग्रेस नेता खुद चिंता में पढ़ गए हैं। कांग्रेस नेताओं को अब यह समझ नहीं आ रहा कि वे किस रणनीति के तहत चुनाव मैदान में उतरें, ताकि एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सके।

 

द्वारा राजेंद्र पाराशर पत्रकार भोपाल