मध्यप्रदेश के इंदौर में चलेगी केबल कार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मिनी मुंबई के नाम से पहचाने जाने वाले प्रदेश के इंदौर शहर को विकास और स्वच्छ शहर के रूप में देश का नंबर एक शहर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यातायात को देखते हुए इस शहर में हम जल्द ही केबल कार चलाने की व्यवस्था कर रहे हैं। मेरा प्रयास है कि देश में सबसे पहले इंदौर में केबल कार चले। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रदेश के शहरों का ऐसा विकास करेंगे, जो देश के पहले से विकसित शहरों से प्रतिस्पर्धा करते हुए आगे निकल सकें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर को सुनियोजित तरीके से सुंदर, विकसित शहर बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से यह शहर स्वच्छता में प्रदेश का नंबर एक शहर आता था, अब हम इस शहर को देश का नंबर एक शहर बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर में केबल कार चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हम इस बात की कोशिश करेंगे कि इंदौर एयरपोर्ट से कुछ जगहों पर चलाया जा सके। हम केबल कार में बैठे हवा का सफर तय करते हुए वहां पहुंच जाएं जहां हमें जाना है, इस पर काम किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यातायात का दबाव भी कम होगा। उन्होंने कहा कि मैं कोशिश करूंगा कि सबसे पहले देश में इंदौर में ही केबल कार का उपयोग शुरू हो।

देव दर्शन के साथ पर्यटन की गतिविधियां का लाभ भी लें लोग

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि  मध्य प्रदेश के ग्रोथ रेट 19.7 प्रतिशत है। जो देश में नंबर वन है. इसके अलावा भारत की जीडीपी में हमारा योगदान इस साल 3.6 प्रतिशत बढ़ गया है जिससे हमारी जीडीपी का आकार 9 लाख करोड़ से बढ़कर साढ़े 11 लाख करोड़ हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इंदौर के आसपास जितने धार्मिक स्थल है जिनमें उज्जैन, महेश्वर, ओंकारेश्वर, मांडू, हनुमंतिया, मंडलेश्वर उन्हें जोड़ने का एक प्लान बनाया है। ताकि इंदौर आने वाले लोग देव दर्शन करते हुए टूरिज्म की गतिविधियों में भाग लें।

2023 में इंदौर में चलेगी मेट्रो

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 2023 तक हमारा संकल्प है कि 700 करोड़ की लागत से मेट्रो रेल की एक लाइन इंदौर से शुरू कर दी जाए। स्वच्छता के साथ इंदौर ट्रैफिक में भी नंबर वन आए इसके लिए 50 जंक्शन पर 45 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम शुरू किया जा रहा है। शहर के फ्लाईओवर के नीचे खेलकूद की गतिविधियां संचालित हो रही है। एयरपोर्ट पर 5 हजार टन की क्षमता का कार्गो गोदाम बनकर तैयार हो गया है. सुपर कॉरिडोर पर 50 लाख रुपए की लागत से स्टार्ट अप पार्क बनाया जा रहा है।

हैदराबाद, बैंगलुरू को पीछे छोड़ देगा इंदौर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि  10 साल बाद इंदौर हैदराबाद और बेंगलुरु को पीछे छोड़ कर बहुत आगे निकल जाएगा। इंदौर एयरपोर्ट से पीथमपुर निवेश क्षेत्र में इकोनामिक कॉरिडोर का निर्माण करने के बाद भी उन्होंने कही। उन्होंने बताया कि इकोनामिक कॉरिडोर इंदौर एमपी की ग्रोथ का इंजन बनेंगे और इसके माध्यम से लाखों स्टूडेंट को रोजगार मिलेगा।  हम अपनी कल्पना को साकार करते रहेंगे।

इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन करने वाला देश का पहला शहर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि  इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन करने वाला प्रदेश का पहला शहर है इंदौर।  इंदौर में मल्टी मॉडल मोबिलिटी के माध्यम से शहर के भीतर सिटी बस, मेट्रो और सभी प्रकार के यातायात साधनों के माध्यम से सीमलेस परिवहन की व्यवस्था बनाई जा रही है। इंदौर अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक हब का रूप लेगा, उसकी तैयारी हमने प्रारंभ कर दी है। इंदौर में निकट भविष्य में 200 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन और 120 से अधिक स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा, ताकि हमारा पर्यावरण बचा रहे।

द्वारा राजेंद्र पाराशर पत्रकार भोपाल