नैनीताल में लगभग 30 सेकेंड तक आसमान में चमकदार तारों के समूह जैसी चीज को लोगों ने अपने कैमरों में भी कैद किया।

नैनीताल में  एक बार फिर आसमान में स्टार लिंक सैटेलाइट आकर्षण का केंद्र बना। आसमान में चमकते और चलते स्टार लिंक को देख लोग उसे मोबाइल के कैमरे से कैद करते नजर आए।

तमाम अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने इसे स्टार लिंक सेटेलाइट का समूह बताया था। स्टार लिंक दुनिया का सबसे बड़ा सेटेलाइट है। यह पृथ्वी की सबसे निचली कक्षा में घूमते हुए हाई स्पीड और लो एलएनसी इंटरनेट सुविधा प्रदान करता है।

एरीज के वैज्ञानिकों के मुताबिक स्टारलिंक धरती की सतह से लगभग 550 मीटर की ऊंचाई पर चक्कर लगाकर इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराता है । यह रात के समय चमकते तारों के समूह की तरह दिखाई देता है।