Author Archives: Monika

काशी खंड के अनुसार बदलेंगे मंदिरों के नाम, बनारस के ये पांच प्रमुख देवालय भी शामिल, अब तक 30 की पहचान

काशी खंड के अनुसार काशी के मंदिरों के नाम बदले जाएंगे। 45 ग्रंथों को आधार बनाकर मंदिरों के वास्तविक नाम रखे जाएंगे। 30 मंदिरों की पहचान कर ली गई है। बीएचयू के वैज्ञानिक, ब्राह्मण महासभा और काशी के विद्वान अध्ययन कर रहे हैं। काशी के पग-पग पर विराजमान तीर्थ जल्द ही देश दुनिया के सामने […]

महाकाली का 12 किलो सोने के आभूषणों से होता है श्रृंगार, सुरक्षा में तैनात रहते हैं जवान

दमोह में हर वर्ष नवरात्रि के मौके पर महाकाली की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस प्रतिमा की एक खास बात ये भी है कि यहां मूर्ति का श्रृंगार करीब 12 तोले सोने के आभूषणों से किया जाता है। सुरक्षा में सशस्त्र पुलिस बल के जवान तैनात रहते हैं। यहां पर प्रतिमा 1947 से […]

गंगा द्वार पर होगी शिव स्तुति, रेती पार आतिशबाजी, अद्भुत होगा नजारा

देव दीपावली महोत्सव के आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल को नोडल अधिकारी नामित किया है। देव दीपावली के आयोजन को भव्य बनाने के लिए 100 से ज्यादा समितियां घाटों को दीपों से रोशन करेंगी। वहीं, गंगा पार इलाके को 20 सेक्टर में बांटकर […]

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों की भागीदारी के लिये सीएम धामी दुबई एवं आबूधाबी के दौरे पर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिसम्बर में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अधिक से अधिक निवेशकों की भागीदारी के लिये लन्दन के बाद दुबई एवं आबूधाबी के भ्रमण पर है। सोमवार को दुबई एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुबई में […]

सीएम योगी ने उत्तराखण्ड में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक में व्यक्त किए अपने विचार

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत 09 वर्षों में देश और दुनिया ने एक नये भारत का दर्शन किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की हैं। बदलते हुए भारत ने विश्व में अपने सामर्थ्य का परिचय दिया है। अमृत काल के प्रथम वर्ष […]

उत्तराखंड प्रदेश के 49 वाइब्रेंट विलेज में बनेंगे हाट बाजार, युवाओं के लिए खुलेगी रोजगार की राह

उत्तराखंड के 49 वाइब्रेंट विलेज में हाट बाजार बनेंगे। युवाओं के लिए रोजगार की राह खुलेगी। पलायन रोकने के लिए विकास किया जाएगा। इन गांवों में 18 विभागों ने 758 करोड़ की 510 योजनाएं बनाई गईं हैं, जिन पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुहर लगी है। अब केंद्र को इनके प्रस्ताव भेजे […]

अपग्रेड होगा पाठ्यक्रम: यूपी के मदरसों में पढ़ाया जाएगा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस

उत्तर प्रदेश के 16,513 मदरसे के छात्र-छात्राओं को नई तकनीक और विश्वस्तरीय कालेजों में एडमिशन के लिए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने नई पहल की है। मदरसों में पढ़ने वाले 13.92 लाख छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी (एआई) की शिक्षा दी जाएगी। मदरसे व स्कूलों के शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अल्पसंख्यक कल्याण, […]

उज्जैन में बनी ढाई सौ मीटर लंबी सुरंग, महाकाल के दर्शन कर सकेंगे आठ लाख भक्त

त्योहारों के समय मंदिर में भक्तों की संख्या ढाई लाख हो जाती है तो दर्शन व्यवस्था गड़बड़ा जाती है। इसे देखते हुए मंदिर में भूमिगत सुरंग बनाई गई है, जो मंदिर के पीछे से खुलेगी और दर्शन के बाद दूसरी तरफ से भक्तों की भीड़ को मंदिर के बाहर कर सकेंगे। 250 करोड़ की लागत […]

इंदौर बना देश का सबसे स्मार्ट शहर, एमपी बना भारत का बेस्ट स्टेट

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज इंदौर में होने वाली स्मार्ट सिटी की नेशनल काॅफ्रेंस में शामिल होने पहुंची हैं। उन्होंने इंदौर सहित 15 से ज्यादा शहरों को स्मार्ट सिटी के पुरस्कार वितरित किए। राष्ट्रपति ने इंदौर को दी बधाई सभी पुरस्कार विजेताओं को बहुत-बहुत बधाई। इंदौर ने भारत के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में अपना […]

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

लखनऊ: प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर 15 सितम्बर से स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी थीम गारबेज फ्री इंडिया है। अभियान के तहत […]