पीएम मोदी उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण करने के लिए उज्जैन पहुंचे। पीएम जब बाबा महाकाल के दर्शन के लिए गए तो उन्होंने पूजन पद्धति के अनुसार सफेद धोती और शरीर पर सफेद वस्त्र धारण किए हुए थे। पीएम मोदी ने करीब आधा घंटा महाकाल मंदिर में बिताया। बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना के बाद पीएम मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया।

पीएम मोदी ने उज्जैन की पवित्र भूमि पर आए साधु-संतों तथा अन्य सभी लोगों का स्वागत किया।  पीएम ने कहा कि उज्जैन की यह ऊर्जा, यह उत्साह, यह आभा, आनंद, महाकाल की महिमा से महाकाल लोक में साधारण कुछ भी नहीं। सबकुछ अलौकिक और असाधारण है।

पीएम मोदी ने कहा कि बाणभट्ट जैसे कवियों के काव्यों में आज भी हमें यहां की संस्कृति का चित्रण मिलता है। आजादी के अमृत काल में भारत ने गुलामी की मानसिकता से मुक्ति और अपनी विरासत पर गर्व जैसे पंचप्राण का आहवान किया है। इस वजह से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरी गति से हो रह है। काशी में विश्वनाथ धाम भारत की सांस्कृतिक आध्यात्मिक राजधानी का केंद्र बन रहा है। चार धाम प्रोजेक्ट के जरिए हमारे चारों धाम ऑल वेदर रोड से जुड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, पहली बार करतारपुर साहिब कॉरिडोर खुला है। साथ ही हेमकुंड साहिब रोपवे से जुड़ने जा रहा है ,मोदी ने कहा कि शास्त्रों में लिखा है शिवम् ज्ञानम् जिसका अर्थ है शिव ही ज्ञान है। और ज्ञान ही शिव है। शिव के दर्शन में ब्रह्मांड का सर्वोच्च दर्शन है। यह दर्शन ही शिव का दर्शन है। मैं मानता हूं कि हमारे ज्योतिर्लिंगों कोा विकास भारत के अध्यात्मिक ज्योति का विकास है। भारत का यह सांस्कृतिक दर्शन एक बार फिर शिखर पर चढ़कक शिव का मार्गदर्शन करने को तैयार हो रहा है। भगवान महाकाल एकमात्र ऐसा शिवलिंग है जो दक्षिण मुखी है। इसकी भस्मारती पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। हर भक्त भस्मारती जरूर करना चाहता है। जो शिव स्वयंभूति विभूषणा हो , जो शिव खुद को भस्म को धारण करने वाले हैं, वह नश्वर और अविनाशी है। जहां महाकाल है, वहां काल खंडों की सीमाएं नहीं होती हैं।यह पूरा मंदिर प्रांगण शिवपुराण की कथाओं के आधार पर तैयार किया गया है। आप यहां आएंगे, महाकाल के दर्शन केसाथ ही आपको महाकाल की महिमा और महत्व के भी दर्शन होंगे। पंचमुखी शिव, उनके डमरू, सर्प, त्रिशुल, चंद्र और सप्तऋषि भी दिखेंगे। इनके भी भव्य स्वरूप यहां स्थापित है। यह वास्तु, उसमें ज्ञान का समावेश श्री महाकाल लोक को सार्थकता को बढ़ाता है।

पीएम मोदी ने सभी को देश-दुनिया में महाकाल के सभी भक्तों को ह्दय से बहुत-बहुत बधाई दी।  विशेष रूप से भाई शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार  को जो लगातार इतने समर्पण से इस सेवा यज्ञ में लगे हुए हैं। साथ ही मैं मंदिर ट्रस्ट से जुडे सभी लोगों व संतों-विद्वानों का आभार प्रकट किया। जिनके प्रयास  सफल हुआ है।