सुबह-सुबह फिर एक्शन में सीएम शिवराज

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान अपने अलग अंदाज में काम करने के लिए जाने जाते हैं| ऐसा ही कुछ आज बुधवार सुबह 6.30 बजे की मॉर्निंग मीटिंग में देखने को मिल गया|

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान अपने अलग अंदाज में काम करने के लिए जाने जाते हैं| ऐसा ही कुछ आज बुधवार सुबह 6.30 बजे की मॉर्निंग मीटिंग में देखने को मिल गया| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सर्व शिक्षा अभियान में लापरवाही बरतने पर अलीराजपुर के डीईओ को जमकर फटकार लगाई| दरअसल डीईओ साहब मुख्यमंत्री द्वारा पूछे गए सवाल का सही जवाब नहीं दे पा रहे थे| जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है|

कानपुर हिंसा पर बोले कैलाश विजयवर्गीय- योगी जी इन्हें माफ नहीं करेंगे, ओवैसी पर दिया ये बयान बता दें कि सीएम शिवराज अलीराजपुर जिले की समीक्षा कर रहे थे| इस दौरान स्कूल चलो अभियान की समीक्षा का नंबर आया तो उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी डीईओ से इस योजना की कार्य योजना के बारे में पूछ लिया था|

जवाब नहीं दे पाए अधिकारी

मुख्यमंत्री के सवाल पूछते हैं जिला शिक्षा अधिकारी हड़बड़ा गए| मुख्यमंत्री ने फिर पूछा कि सीधे-सीधे बताएं कि स्कूल चलो अभियान के लिए क्या किया गया है| जब जिला शिक्षा अधिकारी एक बार उत्तर देने लगे तो मुख्यमंत्री ने कह दिया कि इनकी तैयारी नहीं है| सीएम ने सख्त निर्देश दिए कि स्कूल चलो अभियान को जन अभियान बनाएं. चुनाव कार्य में बाधा नहीं बनना चाहिए क्योंकि यह सतत प्रक्रिया है|

काफी सक्रिय है सीएम शिवराज

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अलग ही मूड में नजर आ रहे हैं. कभी देर रात तक तो कभी सुबह उठकर अधिकारियों की क्लास लेना और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना उनकी दिनचर्या में शामिल हो गया है|