मध्य प्रदेश में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। अब दो महीने का ही वक्त ही बचा है चुनाव आचार संहिता लगने में, जनता के बीच अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टियां अलर्ट मोड पर काम कर रहीं है। वहीं शिवराज सरकार जनता की नाराजगी को दूर करने के लिए प्रदेश भर में विकास पर्व का आयोजन करेगी। 16 जुलाई से 15 अगस्त 2023 तक प्रदेश के सभी जिलों में विकास पर्व मनाया जाएगा। सीएम शिवराज विकास पर्व के दौरान प्रदेश भर में दौरे करेंगे। 1 महीने में दो लाख करोड़ के कामों के लोकार्पण और शिलान्यास किए जाएंगे।

बता दें कि 16 जुलाई को बड़वानी से विकास पर्व की शुरुआत की जाएगी। विकास पर्व में मुख्य रूप से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किए जाएंगे। 2 लाख करोड़ से ज्यादा की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन होगा। विकास पर्व के दौरान जनसेवा यात्राओं, आम सभाओं का आयोजन और स्थानीय स्तर पर जनता के साथ संवाद के कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं चुनावी साल में सरकार की विकास यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे जनता के साथ साथ पार्टी को भी फायदा मिलेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धार में सिंचाई परियोजनाओं का भूमिपूजन और बड़वानी में जनजातीय प्रतिनिधियों व लोक कलाकारों से संवाद करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री रोड शो भी करेंगे।