संकल्प वही जिसका कोई विकल्प नहीं: योगी

यूपी नम्बर एक अभियान में सुझाव आपका संकल्प हमारा कार्यक्रम में सीएम ने लांच किया आकांक्षा पेटी

शहरी व ग्रामीण में तीस हजार स्थानों पर रखी जाएंगी आकांक्षा पेटी
जनता के आए सुझावों से तैयार होगा भाजपा का संकल्प पत्र

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी नम्बर एक अभियान में सुझाव आपका संकल्प हमारा कार्यक्रम में आकांक्षा पेटी लांच किया। 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रदेश के गांव व शहरी क्षेत्रों के तीस हजार स्थानों पर आकांक्षा पेटी रखेगी। जिसके जनता के आए सुझावों से संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के चुनाव में भाजपा ने विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र को जारी किया था। हमने घोषणा पत्र से हटकर संकल्प पत्र जारी किया था। संकल्प वहीं जिसका कोई विकल्प नहीं। घोषणाएं सभी करते हैं, लेकिन अपने आप ही कालातीत हो जाती है। संकल्प वही है जिसे हम मंत्र मानते हुए अपने जीवन का हिस्सा मानते हुए उसे लागू करते हैं। संकल्प लोक कल्याण का माध्यम है। संकल्प व्यक्ति के लिए नहीं राष्ट्र के कल्याण के लिए लिया जाता है। संपूर्ण लोक कल्याण के लिए जिस एक पवित्र भाव ही संकल्प है। सरकार के बनने के बाद जो संकल्प हमने जारी किया था उसे जीवन का व्रत मान करके उसे पूरा किया। अब 2022 के लिए सुझाव आपका संकल्प हमारा के साथ हम फिर आए हैं। हमने 100 दिन में अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया था। फिर छह महीने, एक वर्ष और दूसरे वर्ष और तीसरे वर्ष और चौथे वर्ष और फिर साढ़े चार वर्ष में अपना रिपोर्ट जारी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी पांच वर्ष की सरकार में एक करोड़ 71 लाख नौजवानों को रोजगार मिला है। प्रदेश में बड़े निवेश के कारण ढेर सारे रोजगार के रास्ते खुल चुके हैं। जहां विकास का कोई काम नहीं होता था वही प्रदेश सबसे ज्यादा एक्सप्रेस वे बना रहा है। मेडिकल कालेज बना रहा है। वाटर जलमार्ग तैयार कर रहा है। एयरपोर्ट बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश वही है संसाधन वही हैं। केवल सरकार बदली है और लोगों की सोच बदल गई। हमने पुलिस, शिक्षक सभी तरह की नियुक्ति की लेकिन कोई विवाद नहीं हुआ। जब सोच ईमानदार होती है तो काम भी दमदार होता है।

पूर्ववर्ती सपा सरकार पर बोला हमला

सीएम योगी ने कहा कि फर्क साफ है। पहले की सरकारें किसानों पर गोली चलाती थीं। हमने पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण कर्ज के बोझ से दबे किसानों के लिए फसल ऋण माफी की घोषणा की थी। फर्क साफ है पिछली सरकारों के समय में कैसे आस्था के प्रतीकों का अपमान होता था। गो हत्याएं होती थी गोकशी होती थी, दंगे होते थे। हमारी सरकार आई गो कत्लखाने बंद किए गो तस्करी रोकी। गोवंश का संरक्षण किया लगभग सात लाख गायों का संरक्षण किया। उन्होंने अखिलेश की सपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कानून व्यवस्था पर पिछली सरकारों का रिकॉर्ड किसी से छुपा नहीं है। पहले मां-बाप को चिंता थी कि बेटी को स्कूल कैसे भेजेंगे।