उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक लोकभवन में सम्पन्न हुई। बैठक में कुल 13 प्रस्ताव पास हुए, जिनमें नगर पंचायतों के गठन और विस्तारीकरण के प्रस्ताव शामिल हैं। इस बात की जानकारी कैबिनेट बैठक के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने दी।

मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि वाराणसी नगर निगम की सीमा का विस्तार होगा। रामनगर नगरपालिका परिषद को इसमें समाहित किया गया। साथ ही शुजाबाद नगर पंचायत को वाराणसी नगर निगम में समाहित किये जाने का निर्णय लिया गया। पहले 734 नगर निकाय थे। पिछले कैबिनेट में 18 नई नगर पंचायत का गठन हुआ। 18 नगर पंचायतों का सीमा सीमा विस्तार हुआ था। साथ ही 2 नगर पालिका परिषद का भी विस्तारीकरण हुआ था।

उन्होंने बताया कि आज की कैबिनेट में प्रतापगढ़ की डेरवा बाजार को नई नगर पंचायत के रुप मे सृजित करने का प्रस्ताव पास हुआ। इसके साथ ही जिन प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी सभी की जानकारी मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने दी। अयोध्या श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के सम्बंध में में भी प्रस्ताव पास हुआ है।

इसमें मुख्य मार्ग से कनेक्टिविटी मिल सके। उत्सव, त्योहार, पर्व पर सुगम आवागमन के लिए अयोध्या जिले के सहादतगंज से नयाघाट अयोध्या तक 12.94 किलोमीटर की लंबी सड़क को चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण को मंजूरी मिली है। इसकी लागत कुल संभावित 797.69 करोड़ की धनराशि स्वीकृति का निर्णय लिया गया है। इसे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के आधार पर विकसित किये जाने का प्रस्ताव है। दुकानदारों, कब्जेदारों के पुनर्विस्थापित किये जाने का भी निर्णय कैबिनेट की बैठक में हुआ है।