मैं आदित्यनाथ योगी ईश्वर की शपथ लेता हूँ कि…

यूपी में योगी राज 2.0 शुरू

भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम में यूपी ने रचा नया इतिहास

केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक होंगे उपमुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री व अनेक गणमान्य जनों सहित एक लाख लोग बने भव्य समारोह के साक्षी

52 मंत्रियों के साथ योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल की हुई शुरुआत

* राष्ट्रवाद, सुशासन, सुरक्षा और विकास की शपथ के साथ उत्तर प्रदेश में योगी राज 2.0 की शुरुआत हो गई है। राजधानी लखनऊ स्थित भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित भव्य समारोह में योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। योगी राज 2.0 में मुख्यमंत्री के अलावा 52 मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराया गया। नई सरकार में केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। नए मंत्रिमंडल में कुल 18 कैबिनेट, 14 स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्य मंत्री शामिल किए गए हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रति महिलाओं के भारी सहयोग-समर्थन को देखते हुए योगी मंत्रिमंडल में 05 महिलाओं को भी जगह दी गई है।

37 साल के अंतराल के बाद उत्तर प्रदेश में किसी मुख्यमंत्री के लागातार दूसरी बार शपथ लेने के ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय कैबिनेट के अनेक सदस्य, अनेक मुख्यमंत्रियों, धर्माचार्यों, उद्योगपतियों के साथ-साथ सैकड़ों गणमान्य जन साक्षी बने। उत्तर प्रदेश में इतिहास रचे जाने के इस अविस्मरणीय मौके पर पूरा माहौल मोदी-योगी मय रहा। योगी आदित्यनाथ को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते देख स्टेडियम में मौजूद करीब एक लाख लोगों के मन का हर्ष, उत्साह और उमंग समारोह स्थल के हर कोने से आ रही मोदी-योगी जय श्रीराम की गगनभेदी गूंज से साफ समझी जा सकती थी। करीब एक लाख लोगों की भारी संख्या के बाद भी शपथ ग्रहण समारोह में सब कुछ शांतिपूर्ण रहा। लोग आह्लादित थे, किंतु कार्यक्रम की गरिमा के अनुरुप अनुशासन में दिखे।

योगी मंत्रिमंडल: सबकी भावनाओं-आकांक्षाओं का रखा ख्याल

25 करोड़ उत्तर प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप गठित हुई योगी सरकार 2.0 में हर तबके, हर क्षेत्र को पूरा सम्मान मिला है। नए मंत्रिपरिषद में 20 मंत्रीगण पिछली सरकार में भी मंत्री थे, जबकि 32 नए विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। गुलाब देवी, संदीप सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी सहित कई मंत्रियों की पदोन्नति भी हुई है।

योगी 2.0 मंत्रिमंडल

उपमुख्यमंत्री
केशव प्रसाद मौर्य
ब्रजेश पाठक

कैबिनेट मंत्री

सूर्य प्रताप शाही
सुरेश खन्ना
स्वतंत्र देव सिंह
बेबी रानी मौर्य
लक्ष्मी नारायण चौधरी
जयवीर सिंह
धर्मपाल सिंह
नन्द गोपाल गुप्ता
भूपेंद्र सिंह चौधरी
अनिल राजभर
जितिन प्रसाद
राकेश सचान
अरविंद कुमार शर्मा
योगेन्द्र उपाध्याय
आशीष पटेल
संजय निषाद

स्वतंत्र प्रभार

नितिन अग्रवाल
कपिल देव अग्रवाल
रविंद्र जायसवाल
संदीप सिंह
गुलाब देवी
गिरीश चंद्र यादव
धर्मवीर प्रजापति
असीम अरुण
जेपीएस राठौर
दयाशंकर सिंह
नरेंद्र कश्यप
दिनेश प्रताप सिंह
अरुण सक्सेना
दयाशंकर मिश्रा दयालु

राज्य मंत्री

मयंकेश्वर सिंह
दिनेश खटीक
संजीव गोंड
बलदेव सिंह औलख
अजीत पाल
जसवंत सैनी
रामकेश निषाद
मनोहर लाल मन्नू कोरी
संजय गंगवार
ब्रजेश सिंह
केपी मलिक
सुरेश राही
सोमेंद्र तोमर
अनूप प्रधान ‘वाल्मीकि’
प्रतिभा शुक्ला
राकेश राठौर गुरु
रजनी तिवारी
सतीश शर्मा
दानिश आजाद अंसारी
विजयलक्ष्मी गौतम