सरकार ने अगले एक साल में एक लाख से अधिक खाली पद भरने की घोषणा की है। इसे लेकर तैयारी भी शुरू हो गई है, पर प्रक्रिया जटिल है। ऐसे में कर्मचारियों ने सेवानिवृत्‍ति आयु बढ़ाने की मांग की है। इस मांग को आगे बढ़ाते हुए ही राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष ने नोटशीट लिखी है। उन्होंने तर्क दिया है कि चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में पहले से 65 साल में कर्मचारियों को सेवानिवृत्त करने का प्रविधान है। ऐसे में अन्य विभागों के कर्मचारियों के लिए भी ऐसा ही प्रविधान किया जा सकता है।

पदोन्नति पर रोक और हर महीने कम होती कर्मचारियों की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाकर 65 साल करने पर विचार कर रही है। राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष (राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त) रमेशचंद्र शर्मा ने इसे लेकर नोटशीट लिखी है। इसमें कर्मचारियों की सेवानिवृत्‍ति आयु 62 से बढ़ाकर 65 करने की अनुशंसा की है।