जनता के साथ मिलकर शिवराज चलाएंगे नशा मुक्ति अभियान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान चलाने की तैयारी कर चली है। उन्होंने इस बात के संकेत दिए हैं कि वे प्रदेश में सामाजिक संगठनों और आम जनता के साथ जुड़कर इस अभियान को चलाएंगे। मुख्यमंत्री का कहना है कि जब प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान सफल होगा, तो   शराब   की दुकानें बंद कर दी जाएंगी।

मध्यप्रदेश में बार बार सत्ता पक्ष और विपक्ष द्वारा शराबबंदी की मांग उठाई जाती रही है। इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ कर दिया है कि सरकार पहले प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को नशे की लत को छोड़ने के लिए जागरूक करेगी। इसके बाद फिर ष्शराब की दुकानें बंद करने जैसे फैसले लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री का कहना है कि जब नशे की लत नहीं रहेगी तो लोग ष्शराब दुकान पर स्वतः जाना छोड़ देंगे। इस बात के संकेत भी मुख्यमंत्री ने देवास जिले के करोंदमाफी ग्राम में धार्मिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिए हैं।

शराब को बढ़ावा नहीं देगी सरकार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। इससे किसी का उद्धार नहीं हुआ है। हमने नर्मदा किनारे की शराब दुकानें बंद कराई है। शराब को सरकार बढ़ावा नहीं देगी। जनता के साथ मिलकर नशा मुक्ति अभियान चलाएगी। यहाँ से हम सब नशा मुक्ति का संकल्प ले और नशा मुक्ति अभियान को आगे बढ़ाए। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जन को नशा मुक्ति का संकल्प भी दिलाया।

सेवा कार्य करने का लें प्रण

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब प्रण करें कि कोई न कोई सेवा का कार्य जरूर करें। सेवा छोटी हो या बड़ी हो इसका महत्व नहीं है, जो भी करें हृदय से करें। माँ नर्मदा की कृपा हम सब पर बनी है। यहां से माँ नर्मदा को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे जीवन सफल हो गया हो।

साल में एक बार जरूर लगाएं पेड़

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पर्यावरण-संरक्षण के लिए हर नागरिक सभी साल में एक बार पेड़ जरूर लगाए।  हम सब प्रण ले कि जन्म-दिन या अन्य किसी उत्सव पर पौधा लगाने की शुरूआत करें। मुख्यमंत्री  ने कहा कि मध्यप्रदेश में जो बेटी के साथ दुराचार करेगा, उसे सजा मिलेगी। उन्हें आर्थिक रूप से भी तोड़ा जाएगा। बेटी बचाने और बेटी पढ़ाने का संकल्प लें।

गांवां को साफ रखने के लिए हाथ बढ़ाएं ग्रामवासी

मुख्यंत्री ने कहा कि गांव को साफ रखना है तो ग्रामवासियों को हाथ बढ़ाना होगा। सरकार यह कार्य अकेले नहीं कर सकती। किसान भाई नरवाई नहीं जलाए। नरवाई के साथ बहुत से जीव-जंतु नष्ट होते हैं। मिट्टी की उत्पादन क्षमता भी कम होती है। उन्होंने प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि फर्टिलाइजर खेती जमीन को 50 सालों में बंजर कर देगी। जहरीली खेती से बचने के लिए किसान प्राकृतिक खेती अपनाएँ। प्राकृतिक खेती में पानी भी कम लगता है। इसमें फर्टिलाइजर खाद की आवश्यकता नहीं होती है। किसान भाई शुरूआत में प्रयोग के तौर एक एकड़ या आधा एकड़ में प्राकृतिक खेती शुरू कर सकते हैं। इसके बाद लाभ मिलने पर खेती का रकबा बढ़ाया जा सकता है।

विविधता में एकता हमारी पहचान

मुख्यमंत्री ने राजधानी भोपाल में तेलुगु नववर्ष उगादी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि  मध्यप्रदेश में विकास के कार्य हों या अधोसंरचना के प्रोजेक्ट जैसे नर्मदा, क्षिप्रा लिंक परियोजना, की पूर्णता में तेलुगु भाषियों का विशेष योगदान रहा है। यही नहीं बरसों पहले विदिशा कलेक्टर रहे बी.आर. नायडू ने दुर्घटना के पश्चात मेरी जीवन-रक्षा का कार्य किया। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के सचिव  पी. नरहरि ने गत तीन माह में रोजगार मेले लगाने का कार्य बहुत परिश्रम से किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विविधता में एकता हमारे भारत देश की पहचान है। हमारी परंपराएं अलग-अलग हैं फिर भी भारत एक है। मूल रूप से हम सब एक हैं।

 

द्वारा राजेंद्र पाराशर पत्रकार भोपाल