घोर परिवारवादियों के हाथ में कभी यूपी की सुरक्षा नहीं दी जा सकती: पीएम मोदी*

आतंक के सामने आंख पर पट्टी बांधकर बैठ जाने वाले घोर परिवारवादी :

– कौशाम्बी में जनसभा को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने घोर परिवारवादियों पर बोला हमला*

– चांदी का मुकुट देख लपकने वाले लोग गौतम बुद्ध की धरती पर कभी कल्याण नहीं कर सकते: पीएम मोदी*

– आपने मौसमी नेताओं को भी देखा, कोरोना आया तो गायब हो गये, चुनाव आया आ गये, चुनाव खत्म विदेश चलो: पीएम मोदी*

– मौसमी नेता 10 मार्च के बाद फिर घूमने निकल जाएंगे: पीएम मोदी*

– घोर परिवारवादियों में से किसी ने भी देशहित से जुड़े फैसले का स्वागत तक नहीं किया: पीएम*

– घोर परिवारवादियों के पास सरदार साहब को नमन करने का समय नही है: पीएम*

– घोर परिवारवादियों के राज में घोटालों का ही राज था: पीएम मोदी*

– गरीब के पास पक्का घर हो, घर में नल हो, नल में जल हो, एलईडी बल्ब का उजाला हो: पीएम मोदी*

भगवान बुद्ध की प्रतिमा लेने का मन नहीं किया चांदी का मुकुट देखा तो मुंह में पानी छूट गया: मोदी*

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कौशाम्बी में जनसभा को सम्बोधित करते हुए घोर परिवारवादियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यहां कहा कि मैं कल कौशाम्बी का एक वीडियो देख रहा था। यह घोर परिवारवादी किस तरह दलितों का अपमान करते हैं यह उस वीडियो में साफ दिखाई देता है। इन घोर परिवारवादियों को भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा को स्वीकार करना गवारा नहीं है। उन्होंने जनता से पूछा कि यह दलितों, पिछड़ों, गरीबों का अपमान है या नहीं। पीएम मोदी ने कहा कि इनको भगवान बुद्ध की प्रतिमा लेने का तो मन नहीं करता लेकिन चांदी का मुकुट देखा तो मुंह में पानी छूट गया। चांदी का मुकुट तो लपक लिया। उन्होंने कहा कि यह लोग गौतम बुद्ध की इस धरती पर कभी कल्याण नहीं कर सकते। इन लोगों से आप सभी को बहुत सतर्क रहने की जरूरत है।

पीएम मोदी ने कहा कि घोर परिवारवादियों के राज में अवैध खनन उद्योग बना दिया गया। कौशाम्बी को बिजली के लिए तरसा दिया गया। आज हर गांव में बिजली है। इनके राज में घोटालों का ही राज था। खनन घोटाला, खाद्यान्न घोटाला, एम्बुलेंस घोटाला, रिवर फ्रंट घोटाला आज राज्य की एक एक पाई जनता की भलाई में लग रही है। उनके राज में ट्रासफर-पोस्टिंग उद्योग बन गया था। आज हुनर का सम्मान हो रहा है और जिले-जिले उद्योग लग रहे हैं। इन घोर परिवारवादियों का इतिहास गवाह है कि इन लोगों के हाथ में कभी यूपी की सुरक्षा नहीं दी जा सकती। पीएम मोदी ने कहा कि इनके शासन के दौरान यूपी में एक के बाद एक आतंकी हमले हुए। दुर्भाग्य से इन धमाकों के आतंकवादियों को कड़ी सजा के बजाय समाजवादी सरकार की उनकी रिहाई के लिए जमीन आसमान एक कर दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि आपने देखा है अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में जो लोग शामिल थे ऐसे आतंकियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। आप सबको अच्छा लगा। पूरे देश को अच्छा लगा लेकिन इन घोर परिवारवादियों में से किसी ने भी देशहित से जुड़े फैसले का स्वागत तक नहीं किया। उनके मुंह पर ताला लग गये। उन्होंने कहा यह लोग आतंक के सामने आंख पर पट्टी पर बांधकर बैठ जाने वाले लोग हैं। ये लोग देश हित को दांव पर रखकर वोट खोजते रहते हैं। ये आतंकवाद को कभी खत्म नहीं कर सकते हैं। इन लोगों को राष्ट्र के सम्मान से जुड़ी हर बात से दिक्कत है। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद राष्ट्र को मजबूती देने का सबसे बड़ा काम अगर किसी ने किया है तो सरदार बल्लभ भाई पटेल ने किया है। हमने उनके सम्मान में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाई है। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी हर देशवासी को एकता का संदेश देती है। लेकिन मुझे देखकर यह अफसोस होता है घोर परिवारवादियों के पास सरदार साहब को नमन करने का समय नही है। उनके पास विदेश घूमने के लिए समय है लेकिन सरदार साहब का नाम सुनकर ही दूर भागते हैं।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कोरोना के इस काल में आपने कुछ मौसमी नेताओं को भी देखा है। कोरोना आया तो गायब हो गये, कोरोना कंट्रोल हुआ फिर आ गये, चुनाव आया आ गये, चुनाव खत्म विदेश चलो। जब लोग महामारी में परेशान थे वो गायब थे। चुनाव आया घर से बाहर निकल आए। ये लोग यूपी की जनता को वैक्सीन लगाने के खिलाफ भड़काते रहे। अपनी बारी आई तो चुपचाप वैक्सीन लगवा ली। ऐसे मौसमी नेताओं को यूपी की जनता पहचानती है। 10 मार्च के बाद ये फिर घूमने निकल जाएंगे। भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने के लिए और आपकी चिंता कर रही है। यूपी का कोई व्यक्ति भूल नहीं सकता था कि परिवावादियों के शासन में क्या क्या होता है। कानून व्यवस्था पंगु बना दी गई थी, गुंडे बदमाश खुले आम जमीनों पर कब्जा कर लेते थे। बहन बेटियां घरों से निकल भी नहीं पाती थीं। और आज भाजपा सरकार की अनेकों योजनाओं से हमारी बेटियों का भविष्य संवर रहा है। वो शासन करने के बजाय वो शासन नहीं शोषण करते थे। हमने सेवा का रास्ता चुना। वो अपने घर बनाते थे हमने गरीबों के घर बनाते थे। वो महोत्सव मनाते थे हमने रंगोत्सव, दीपोत्सव मनाया। वो जाति पंथ इलाका देखकर नौकरी के नाम पर लूट मचाते थे।

कौशाम्बी में शीतला माता की जय करने के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया अपना भाषण

पीएम मोदी ने कौशाम्बी में अपने भाषण को शुरू करने से पहले कहा शीतला माता की जय। इसके बाद उन्होंने कहा कि कौशाम्बी के सभी भाई-बहन लोग कै जय सिया राम। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदाना हो रहा है। यूपी की जनता भाजपा की जीत का चौका मारने के लिए एनडीए की जीत का चौका मारने के लिए आगे बढ़ रही है। जो लोग सोचते हैं कि यूपी के लोग बंट जाएंगे उन्हें यूपी के लोग फिर जवाब देने लिए पोलिंग बूथ पर लम्बी कतार लगाकर खड़े हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि साथियों कोई भी देश हो कोई भी प्रदेश हो अगर उसे आगे बढ़ना है तो लोगों को एकजुट होना ही होता है। भारत के तेज विकास के लिए यूपी के तेज विकास के लिए हम सभी का एकजुट बने रहना ये हमारे उज्जवल भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि कौशाम्बी में शक्ति पीठ शीतला माता का धाम है, राम वन गमन मार्ग है, प्रभास गिरि पर्वत है, महात्मा बुद्ध का चातुरमासा स्थान है। कौशाम्बी महाभारत, रामायण, पुराणों तक में प्रसिद्ध नगरी है। लेकिन घोर परिवारवादियों के राज में कौशाम्बी को विकास के लिए तरसा दिया गया। ये हमारी डबल इंजन की सरकार है जो पूरी ईमानदारी से कौशाम्बी के विकास में जी जान से जुटी है। हमारी सरकार गांव-गांव तक सड़क पहुंचा रही है। सड़कों को चौड़ा कर रही है। गंगा और यमुना नदी पर बने पुल, कौशाम्बी कई जगह पर बने ओवरब्रिज हमारे प्रयासों का प्रमाण है।

पीएम मोदी ने कहा कि कौशाम्बी को बौद्ध सर्किट से जोड़ने का काम भी हमारी सरकार ने ही किया है। कौशाम्बी में ही राम वन गमन पथ योजना का काम भी तेजी से चल रहा है। हम कौशाम्बी समेत पूरे प्रदेश की समृद्धि प्रगति और संस्कृति के लिए काम कर रहे हैं। आज हम सुविधाओं के साथ आपकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम कर रहे है। यहां के पीतल, कांसे के उत्पादों को बर्बाद कर दिया गया था। अब हम तेजी से इसे पहचान दिलाने में जुटे हैं। वन डिस्ट्रक्ट वन प्रोडक्ट योजना की वजह से यहां के केले की पहचान अब पूरे देश में बन रही है। साथियों बिना भेदभाव यूपी के हर क्षेत्र का विकास हर वर्ग का विकास भाजपा की डबल इंजन की सरकार की प्राथमिकता है। हम गरीब की छोटी से छोटी जरूरतों को पूरा करने में दिन रात जुटे हुए हैं। गरीब के पास पक्का घर हो, घर में नल हो, नल में जल हो, एलईडी बल्ब का उजाला हो, उज्जवला का गैस कनेक्शन हो, शौचालय हो हमारी सरकार इसे सुनिश्चित कराने में लगी है।