मृदंग की थाप पर जमकर थिरके शिवराज

कहा 1 लाख आदिवासियों को सरकार देगी रोजगार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज आदिवासियों के संग आदिवासी वेशभूषा में मृदंग की थाप पर जमकर थिरके। आदिवासी समाज के लोगों के बीच उन्होंने नाच-गाकर द्रोपदी मुर्म को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी मनाई। आदिवासियों को लेकर उन्होंने घोषणा भी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार 1 लाख आदिवासियों को रोजगार देगी।

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजधानी भोपाल में आदिवासी समाज के लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जमकर खुशी मनाई। इस अवसर पर वे आदिवासी वेशभूषा में नजर आए। आदिवासी के बीच उन्होंने मृदंग की थाप पर नाचकर आदिवासियों का उत्साह भी बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि  प्रधानमंत्री ने परंपरा बदल दी है। आज चमत्कार हुआ है। पहले यह होता था कि राष्ट्रपति बढ़े घराने में पैदा होने वाला और ज्यादा पढ़ा लिखा बनता था। आज एक साधारण और गरीब परिवार में जन्म लेने वाली बहन राष्ट्रपति बनेगी। जो पहले शिक्षिका, पार्षद, विधायक और उड़ीसा में मंत्री रही और गर्वनर रही है। उन्होंने कहा कि कोई इससे पहले भूरि बाई को पूछता था। बजू श्याम को पूछता था। हमारे जनजाति आदिवासी कलाकारों को पूछता था। हमारे आदिवासी समाज के लोगों को कितनी प्रतिभा है। जिनको चुन चुन कर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित कर रहे है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हमारा आदिवासी समाज जंगलों में रहता है और अपने रीति-रिवाजों, परंपराओं के बीच जीवन व्यतीत करता है। समाज के लोग कभी यह नहीं सोचते थे कि उनके बीच रहने वाले भाई-बहन बड़े पदों पर बैठेंगे, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने, मध्यप्रदेश में शिवराजसिंह चौहान जी की सरकार ने उन्हें अनेक पदों पर नियुक्ति दी है।

पहली बार ऐसा हुआ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब भाजपा के नेतृत्व में जनजातीय वर्ग की महिला द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च पद का दायित्व मिला है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद किसी भी राजनीतिक दल ने नहीं सोचा कि राष्ट्रपति पद पर जनजातीय वर्ग की कोई महिला पहुँच सकती है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के जिन नायकों, प्रतिभाओं के बारे में लोग जानते नहीं थे, उन्हें उचित सम्मान दिया जा रहा है

पूरे प्रदेश में मनना चाहिए उत्सव

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू 12 बजे राष्ट्रपति प्रत्याशी का नामांकन भरेंगे, लेकिन जीत तो पक्की। जहां भाजपा और मोदी जीत तो पक्की होती है। कल 12 बजे मिठाई बांटो, नाचो-गाओ। कल शुक्रवार को पूरे प्रदेश में उत्सव मनाना चाहिए। मिठाई बांटो, आतिशबाजी करो, उत्सव मनाना है। उन्होंने कहा कि जो समाज विकास की दौड़ में पीछे रहे गए थे, उनको विकास की दृष्टि से ऊपर लाया जा रहा है। उनको मान-सम्मान और इज्जत देकर देश का भविष्य बनाने का मौका दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल द्रौपदी मुर्मू का सम्मान नहीं है। यह भारत के आदिवासी समाज का सम्मान है। यह मध्य प्रदेश के 2 करोड़ आदिवासी भाई-बहनों का सम्मान है।

हमने दिया आदिवासियों को सम्मान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आदिवासियों को हमारी सरकार ने सम्मान दिया है। मध्यप्रदेश में हमने पैसा एक्ट धीरे धीरे लागू किया जा रहा है। हम सामुदायिक वन प्रबंधन का अधिकार देंगे। वन भूमि पर सबसे ज्यादा पट्टे बीजेपी की सरकार ने दिए है। हमने तय किया है कि पायलट बेस पर तेंदू पत्ता तोड़ने और बेचने का अधिकार ग्राम सभा को दे देंगे। अभी हमने पांच ब्लॉक में हमने तय किया है। 1 लाख सरकारी नौकरी में भर्ती करेंगे।

 

द्वारा राजेंद्र पाराशर पत्रकार भोपाल