मध्य प्रदेश में 6 टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क हैं। इनमें कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना, पेंच, सतपुड़ा और संजय डुबरी नेशनल पार्क शामिल हैं। इन सभी को 1 जुलाई को बंद कर दिया गया था, और 30 सितंबर तक बंद रखा जाता हैं। लेकिन अब बारिश का दौर थमने के बाद 1 अक्टूबर से कोर एरिया फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश में जुलाई से बंद सभी टाइगर रिजर्व 1 अक्टूबर से खुल जाएंगे। मध्य प्रदेश के पर्यटन विभाग ने 29 अगस्त से ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। प्रदेश की टूरिज्म साइट पर जाकर लोग आसानी से टाइगर रिजर्व के लिए बुकिंग करा सकते हैं। साथ ही इसके एमपी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है।

जानकारी के अनुसार पोर्टल पर 29 अगस्त से सुबह 11 बजे से बुकिंग ऑनलाइन तरीके से कराई जा सकती है।  1 से 15 अक्टूबर के लिए बुकिंग होगी। और वहीं 3 सितंबर से 16 अक्टूबर तक अगले 120 दिनों के लिए बुकिंग होगी। हर रोज सुबह 11 बजे से बुकिंग खुलेगी।