मुख्यमंत्री योगी ने जेवर में तैयारियों का लिया जायजा, पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

राजेन्द्र कुमार तिवारी मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय, आजमगढ में राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़़ में राज्य विश्वविद्यालय एवं सहारनपुर में राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। गोरखपुर के आयुष विश्वविद्यालय, आजमगढ में राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़़ में राज्य विश्वविद्यालय एवं सहारनपुर में राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों को निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूर्ण कराया जाय। जनपद आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 में निर्माण कार्य मद में रुपये 25 करोड़ का प्राविधान किया गया है। उन्होंने बताया कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के भवनों के निर्माण हेतु रुपये 50 करोड़ की धनराशि राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ को उपलब्ध कराई जा चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ की स्थापना/निर्माण के लिए जनपद आजमगढ़ की तहसील सदर के ग्राम असपालपुर एवं आजमबांध में 20.00 हेक्टेयर भूमि पर निर्माण हो रहा है। राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के प्रथम चरण में भवनों प्रशासनिक/एकेडेमिक/पुस्तकालय ब्लॉक, फैशिलिटी सेन्टर, हेल्थ सेन्टर, कैन्टीन पुलिस चौकी, छात्रावास, कर्मचारी/अधिकारी आवास, विद्युत सब स्टेशन, वाह्य स्थल, वाह्य विकास विद्युत के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये डी0पी0आर0 लागत रुपये 11992.56 लाख के सापेक्ष व्यय वित्त समिति द्वारा आंकलित लागत रुपये 10805.48 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति एवं रुपये 200.00 लाख की वित्तीय स्वीकृति निर्गत की गयी है। राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के सम्बन्ध में आवश्यक भूमि जिलाधिकारी अलीगढ़ द्वारा कुल 37.37 हेक्टेयर (92.27 एकड़) निःशुल्क भूमि पर निर्माण कराया जा रहा है। डॉ0 भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा द्वारा राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के भवनों के निर्माण हेतु रुपये 100 करोड़ की धनराशि उपलब्ध करायी जा चुकी है। विश्वविद्यालय के भवनों के निर्माण हेतु रुपये 10141.19 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति एवं एवं 10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति निर्गत की जा चुकी है। बैठक में अवगत कराया गया कि मॉ0 शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर (राज्य विश्वविद्यालय, सहारनपुर) के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु जिलाधिकारी, सहारनपुर द्वारा तहसील सदर के ग्राम पुवांरका में कृषकों की 17.598 हे0 भूमि क्रय की गयी है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा मॉ0 शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर के भवनों के निर्माण हेतु विश्वविद्यालय को रुपये 100 करोड़ की धनराशि उपलब्ध करायी जा चुकी है। मॉ0 शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर के प्रथम चरण के भवनों के निर्माण हेतु 9204.53 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।
जिलाधिकारी गोरखपुर के तहसील सदर के अन्तर्गत ग्राम पिपरी व तरकुलहा में क्रमशः 13.745 हे0 व 7.595 हे0 कुल 21.33 हे0 अर्थात कुल 52.738 एकड़ भूमि पर महायोगी गुरू गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में महायोगी गुरू गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर के निर्माण हेतु द्वितीय किश्त के रूप में रुपये 9271.91 लाख अवमुक्त किये गये हैं।
अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिका एस0 गर्ग, अपर मुख्य सचिव आयुष प्रशान्त त्रिवेदी सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।