हरियाणा सरकार राज्य में जीरो बजट खेती करने वाले और एक गाय खरीदने वाले किसानों को 25 हजार रुपए का अनुदान दे रही है।कृषि विभाग के अधिकारियों और विशेषज्ञों के जीरो बजट खेती पर मंथन किया जाएगा।

हरियाणा की जीरो बजट खेती (प्राकृतिक खेती) के मॉडल को देखने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज कुरुक्षेत्र आ रहे हैं। हरियाणा व गुजरात के कृषि मंत्री भी मौजूद रहेंगे। सभी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ गुरुकुल जाकर जीरो बजट खेती को लेकर आयोजित होने बाली समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।

इसके साथ ही गुरुकुल में ही 200 एकड़ में की जा रही प्राकृतिक खेती का अवलोकन भी करेंगे। दौरे से पहले ही गुजरात के मुख्यमंत्री हरियाणा के प्राकृतिक खेती के मॉडल की तारीफ कर चुके हैं और उन्होंने हरियाणा के जीरो बजट खेती के मॉडल को अपनाने की भी बात कही है। इसी दिशा में प्रयास हेतु यह दौरा हो रहा है।

बता दें कि हरियाणा सरकार जीरो बजट खेती के लिए पहले से ही किसानों के लिए लोक लुभावन घोषणाएं कर चुकी है। राज्य में जीरो बजट खेती करने वाले और एक गाय खरीदने वाले किसानों को 25 हजार रुपए का अनुदान दे रही है।